अंडर-12 खेलों में सराहन बना ओवर आल चैंपियन
ब्लॉक के सात खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। हाल ही में जुब्बल में आयोजित अंडर-12 की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सराहन खंड के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। शिक्षा खंड सराहन के छात्र-छात्राओं ने स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर एथलेटिक्स में ओवर आल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की। अब ब्लॉक के 7 खिलाड़ी 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चंबा में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। बीपीएसएसए अध्यक्ष एआर आजाद, महासचिव बीबी चौहान और कृपाल नेगी ने छात्रों की इस उपलब्धि के लिए इन्हें बधाई दी है और आगामी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राथमिक शिक्षक संघ सराहन के अध्यक्ष सुनील राक्टा ने बताया कि शिक्षा खंड सराहन के हिमांशु, फूल कुमारी, आरुषि, सौरव, आदित्य, प्रिंस और फूल कुमारी अब चंबा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाएंगे।