रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के नावर क्षेत्र में 11 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। वीरवार को नावर में भाजपा मंडल ने सभी का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश के सभी भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा सोशल मीडिया और आईटी प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें टिक्करी गांव से विपिन नैंटा, शेखल गांव से प्रदीप शर्मा, कोटी से खुशविंद्र थापटा, फरोग से विक्की कालटा, पुजारली नंबर-4 से बोबी लाल, खलावन से अश्वनी जस्टा, खलावन से रविंद्र जस्टा, डमडैडी से देवराज दुल्टा, खांगटा से शुभम देष्टा, कुठाडी से सुरेश नेगी और कड़ीवन से मुन्नी लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा, भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इससे आम जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी संगठन में सभी को पूरा सम्मान मिलेगा और मिलजुलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।