सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर आकपा पुल के समीप पुलिस की टीम ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 10 हजार कच्ची अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार देर शाम को मूरंग पुलिस टीम ने नेपाली मूल के व्यक्ति से यह कच्ची शराब की खेप बरामद की है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम थाने से एएसआई राजेश कुमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी प्रदीप, आरक्षी रविंद्र और आरक्षी दीपक समन की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एनएच पांच पर आकपा पुल के पास धन बहादुर (36) के कब्जे से 10 हजार मिली लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है।