फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैडेट्स को राष्ट्र सेवा के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
क ल्पा में 10 दिवसीय वाइब्रेट विलेज कैंप की शुभारंभ करते कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल निर्
विज्ञापन
कल्पा में 10 दिवसीय वाइब्रेट कैंप का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। आठ हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी ने राजकीय आदर्श विद्यालय कल्पा में 10 दिवसीय वाइब्रेट विलेज कैंप का शुभारंभ किया। इस कैंप का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह सिद्धू ने किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर सिद्धू ने एनसीसी कैडेट्स को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और एनसीसी में अनुशासन और एकता के साथ राष्ट्र सेवा के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया। इस कैंप में प्रदेश के विभिन्न भागों से एनसीसी के 200 कैडेट्स ने भाग लिया। कैंप के दौरान कैडेट्स का मेडिकल चेकअप डॉक्टर एसी सागर दीप ग्रेवाल 17 आइटीबीपी बटालियन ने किया। इस अवसर पर सूबेदार दलवीर सिंह, सूबेदार रोमी, सूबेदार प्रीतम और नायब सूबेदार संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें