फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बताकर रिसर्च स्कॉलर से दुराचार

Thu, 28 Nov 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
 एडवांस स्टडी में शोध के लिए आई एक युवती ने थाना बालूगंज में दुराचार का मुकदमा कायम करवाया है।
विज्ञापन


आरोप के घेरे में एडवांस स्टडी में कार्यरत एक मशीन ऑपरेटर है।

युवती त्रिपुरा की रहने वाली है और रिसर्च स्कॉलर है।

आरोपी फरार है और इसने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। वीरवार को जमानत याचिका पर सुनवाई है।

पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 26 साल है। यह पीएचडी पूरी कर चुकी है। रिसर्च स्कॉलर के तौर पर यह अक्सर एडवांस स्टडी में आती रहती थी।

यहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। इसे खुद को राजपत्रित अफसर बताकर युवती से दोस्ती कर ली और शादी का प्रस्ताव रखा।

उसकी बातों में आकर युवती ने सहमति दे दी। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई।

लड़की को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। बात करने पर आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा।

रिसर्च स्कॉलर का गर्भपात करवा दिया गया। इस बीच लड़की को पता चला कि यह कोई राजपत्रित अधिकारी नहीं बल्कि मशीन ऑपरेटर है।

लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी कार्यालय से गैर हाजिर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें