खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा प्रदेश में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 30 रुपये तक सस्ता हो सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वैट और अन्य तकनीकी खामियां का तोड़ निकालने में जुटी है।
पहाड़ी इलाकों में गैस सिलेंडरों की समस्या के बारे में वह पीएम को पत्र लिखेंगे। इसमें विशेष स्कीम की मांग की जाएगी।
जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं उनको राशन कार्ड बनाने में राहत दी जाएगी। उनके राशन कार्ड व्यवस्था पूरी न होने तक सामान्य रूप से बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को राशनकार्ड के आधार पर परिवार का मुखिया दर्शाना फूड सिक्योरिटी बिल का हिस्सा है।
मिनी सचिवालय धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान बाली ने बताया कि विपक्ष द्वारा निर्णय का विरोध करना तर्कसंगत नहीं है।
उन्होंने बताया कि केंद्र में जब इस बिल को पास किया जा रहा था तो सुषमा स्वराज ने इसकी प्रशंसा की थी।
प्रदेश में किया जा रहा विरोध महिलाओं को मिल रहे सम्मान का विरोध है।
इससे महिलाओं को मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त न होने का प्रचार पूरी तरह गलत है।