पधर(मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम सवा पांच बजे पाली अस्पताल के समीप कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को पधर अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे में मोटरसाइकिल चालक विक्रम सिंह पुत्र अमर सिंह भराडू गंभीर घायल हो गया। युवक की दुर्घटना में एक टांग टूट गई जबकि शरीर पर अन्य गंभीर चोटें आई हैं। पधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। संवाद