फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 05:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा चौकी की टीम ने ग्रयोह के पास गश्त के दौरान किया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। टिहरा पुलिस चौकी की टीम ने ग्रयोह के पास 22 ग्राम चिट्टा के साथ 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक से इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को जब टिहरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार अपने साथियों के साथ कांगो की गहरा की तरफ गश्त करते हुए ग्रयोह (रिडी) के पास पहुंचे तो उसी समय अवाहदेवी की तरफ से एक युवक पैदल आ रहा था। इस दौरान उसने पुलिस पार्टी को देखकर अपनी जेब से कुछ चीज दाहिने तरफ फेंक दी और एकदम पीछे मुड़कर अवाहदेवी की तरफ जाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर रोका और उसकी ओर से फेंकी चीज को देखा। जिसमें भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। चेक करने पर यह पदार्थ चिट्टा पाया गया। इसका वजन किया तो 22 ग्राम निकला। आरोपी की पहचान अभिनव 24 निवासी गांव ग्रयोह डाकघर कांगो का गहरा के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें