फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत बैरकोट के एक युवक पर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह युवक इस लड़की को घर से बाहर बहला-फुसलाकर ले गया था और बाद में दुष्कर्म किया। लड़की ने इस मामले की आपबीती घर अपनी माता को बताई। इस पर परिजनों ने पुलिस चौकी रिवालसर के प्रभारी को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता अधिनियम 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें