फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 55 लोगों की एक्स-रे और एनसीडी जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनैड में डिनक आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 55 लोगों की एक्स-रे एवं गैर संचारी रोग (एनसीडी) जांच की गई। इनमें 33 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल रहे। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया गया। जांच में 45 लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य पाई गई, जबकि 10 लोगों की रिपोर्ट में असामान्यता सामने आई। इन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थान रेफर किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा ने लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा, इमरान मोहम्मद, रामदेई, धनी राम और आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें