फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 91 लोगों की एक्स-रे जांच, 27 की रिपोर्ट में मिली असामान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोबर में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्स-रे शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 91 लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए। इनमें 74 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल रहे। जांच के दौरान 27 लोगों की रिपोर्ट में असामान्यता पाई गई, जबकि 64 लोगों की रिपोर्ट सामान्य रही। शिविर में एक्स-रे संचालक धनी राम ने जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) रमा देवी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंदिरा और आशा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समय पर जांच करवाने और बीमारियों के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और छाती संबंधी संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान करना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें