फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 स्कूली खेलों में वुशू को मिले स्थान : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने अंडर-19 स्कूली खेल प्रतियोगिताओं और खेल कैलेंडर में वुशू को शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में संघ का प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशक आशीष कोहली से मिला। भारतीय वुशू संघ के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि वुशू को खेल मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश खेल परिषद से मान्यता प्राप्त है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं तथा कई को खेल कोटे से सरकारी नौकरियां भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि वुशू आत्मरक्षा का प्रभावी माध्यम भी है, इसलिए इसे अंडर-19 लड़के-लड़कियों की स्कूली प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाए। शिक्षा निदेशक ने इस शैक्षणिक सत्र से वुशू को शामिल करने के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें