फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र में महिलाएं संभालेंगी मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में महिलाओं की मतदान में भागीदारी बढ़ाने के लिए आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां सभी कार्य महिला कर्मचारी और महिला सुरक्षाकर्मी संभालेंगी। वार्ड-4 समलोट के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के पास बने इस केंद्र में एक महिला पीठासीन अधिकारी सहित तीन मतदान कर्मी और दो महिला सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। शहरी क्षेत्र में 13 महिला प्रत्याशी हैं, जबकि कुल 1993 महिला मतदाता हैं। इनमें वार्ड-1 लक्ष्मी बाजार में 378, वार्ड-2 गरोडू में 378, वार्ड-3 कॉलेज क्षेत्र में 242, वार्ड-4 समलोट में 472, वार्ड-5 अप्पर सेरी में 273, वार्ड-6 लोअर सेरी में 311 और वार्ड-7 शानन में 329 महिला मतदाता शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि इस केंद्र में सभी जिम्मेदारियां महिलाओं को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें