फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चेक बाउंस मामले में महिला को कारावास

Fri, 05 Dec 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सीजेएम मंडी की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में शिवाबदार क्षेत्र की एक महिला को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे एक साल के साधारण कारावास और नौ लाख रुपये मुआवजा शिकायतकर्ता को देने की सजा सुनाई है। महिला ने 2018 में पुष्प राज नामक व्यक्ति से 6.50 लाख रुपये उधार लिए थे। इसे चुकाने के लिए दिया गया चेक बैंक से फंड की कमी के कारण बाउंस हो गया। कोर्ट में महिला ने दलील दी कि उसने कम पैसे लिए थे और चेक सिक्योरिटी के तौर पर खाली दिया था। अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि खाली चेक पर हस्ताक्षर करना भी कानूनी देनदारी तय करता है। सबूतों के आधार पर महिला को दोषी पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें