फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जहनू में चारा काटते समय पेड़ से गिरकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के गांव जहनू में बुधवार को पशुओं के लिए चारा काटते समय एक 57 वर्षीय महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर रेफर कर दिया गया है। जहनू गांव की रहने वाली 59 वर्षीय पुण्या देवी अपने घर के समीप ही पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गईं और बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे का पता चलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल पुण्या देवी को एक निजी वाहन के माध्यम से सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि ऊंचाई से गिरने के कारण महिला को गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए 108 एबंलेंस के माध्यम से पालमपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें