करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत घेनी शैदंल के ओगली जंगल में घास काटने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर जब बुद्धि देवी (42) निवासी शुनणु अपने पति मस्त राम और बेटे के साथ ओगली जंगल में घास काटने गई थी तो संतुलन खोने के कारण करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जैसे ही महिला खाई में गिरी तो परिजनों ने इसकी सूचना थाना करसोग में दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर करसोग अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की तरफ से परिजनों को फौरी राहत के रूप में 15000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। संवाद