कोटली (मंडी)। ग्राम पंचायत सुराड़ी ऊपरली निवासी एक महिला ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को कोटली अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान गीता देवी (45) पत्नी दुनी चंद के रूप में हुई है। स्थानीय पंचायत की प्रधान पूजा देवी ने बताया कि गीता देवी लगभग पांच-छह दिन पहले अपने खेतों में काम करने के लिए जा रही थी। अचानक पांव फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गई, जिसकी वजह से उन्हें काफी चोटें भी आई थीं। इस वजह से चार-पांच दिन से वह कुछ गुमशुम रहती थी। इस बीच बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, कोटली पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर बृजभूषण शर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है।