फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आदेशों को ठेंगा, सार्वजनिक स्थानों, हाईवे पर खूब फूटे पठाखे

विज्ञापन
मंडी शहर में दिवाली के अवसर पर लोगों द्वारा छोड़ी गई आतिशबाजी से जगमगाता आकाश संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/जोगिंद्रनगर। दीपावली पर्व पर जोगिंद्रनगर समेत मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में रात 10:00 बजे के बाद भी आसमान में पटाखों की गूंज गूंजती रही। सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाली जगहों और हाईवे की सड़कों में भी खूब पटाखे फूटे ।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक भी लोगों ने पटाखे फोड़ने से गुरेज नहीं किया। पुलिस थाना चैक, कन्या पाठशाला, रामलीला मैदान और बस अड्डे के इर्द गिर्द भी पटाखे लोगों की ओर से चलाए गए। आतिशबाजी पर शहरी क्षेत्र में प्रतिबंध था, लेकिन लोगों ने सरकारी आदेशों को दरकिनार कर खूब आतिशबाजी चलाई।
स्थानीय प्रशासन ने रात 10:00 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी थी, लेकिन शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर पटाखे फूटते रहे। उपमंडल में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। रंग बिरंगी आतिशबाजी, पटाखे और दीपक की रोशनी त्योहार का मुख्य आकर्षण रहे। लोगों ने मिठाइयां बांटकर त्योहार को मनाया। त्योहार के चलते शहर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। विधायक के आवास पर पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने बधाई दी। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मनाई। मंगलवार को विश्वकर्मा दिवस पर भी संबंधित व्यापारियों की ओर से पूर्जा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें