फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर पति को पीट-पीट कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के भाई ने लगाया हत्या करने का आरोप, धर्मी गांव का है मृतक गोपाल
विज्ञापन

अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल ले जाते वक्त हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पुलिस थाना के तहत जय देवी पंचायत के धर्मी गांव में वीरवार को गोपाल कुमार (38) पुत्र हुकम चंद की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई ओमदत्त ने गोपाल की पत्नी, साली और उसके दोस्त घनश्याम पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वीरवार सुबह बीएसएल पुलिस थाना को शिकायत मिली कि गोपाल कुमार ने बुधवार रात को अपने दोस्त घनश्याम के साथ शराब का सेवन किया था और देर रात घर आया था। वीरवार सुबह अचानक गोपाल की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। गोपाल के भाई ने आरोप लगाया है कि गोपाल कुमार का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। पत्नी ने अपनी बहन और घनश्याम के साथ मिल कर गोपाल की निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी है। मृतक खेतीबाड़ी करता था।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें