फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोका तो चालक पुलिस कर्मी से बोला- सामने से हट जा...गायब करवा दूंगा, नेता का भाई हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे की मरम्मत के चलते एक वाहन को रोकने पर विवाद हो गया। ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी ने आरोप लगाया है कि लग्जरी कार को रोकने पर गुस्साए चालक ने उनसे कहा कि सामने से हट जाओ, नहीं तो एक हफ्ते में गायब करवा दूंगा। मैं नेता का भाई हूं। इसके बाद उसने गाड़ी का टायर उनके पांव पर चढ़ा दिया। इससे उन्हें चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य आरक्षी की शिकायत पर पुलिस थाना सदर में आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरक्षी विशाल कंवर ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि वह अस्थायी तौर पर निर्माणाधीन फोरलेन में सात मील बडाणु में यातायात और नाकाबंदी ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रशासन के आदेश पर एनएच की मरम्मत के चलते यहां निर्धारित समयावधि में वाहनों को रोका जा रहा है।
बीते मंगलवार को वह ड्यूटी पर थे। इस बीच शाम चार बजे यातायात को रोका गया था। इसी दौरान एक लग्जरी गाड़ी पंडोह की तरफ से गलत दिशा से आई। जिसे रोका गया और आदेशों के बारे में बताया। गाड़ी चालक ने गुस्से में उसे सामने से हटने का इशारा किया। उसके न हटने पर गाड़ी का टायर उसके पांव पर चढ़ा दिया, जिससे उसे चोट आई है। उसके चिल्लाने पर चालक ने कार रोकी। विशाल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कार चालक ने राजनीतिक पहुंच बताते हुए उसे धमकाया।
विज्ञापन

उधर, सागर चंद्र, एएसपी, मंडी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार जांच चल रही है।
वहीं, इस पूरे मामले में जिस नेता का नाम सामने आया है, वह किनारा कर रहे हैं। उनका कहना है कि चालक उनका कॉलेज के समय से परिचित है। इस मामले में उनका कोई दखल नहीं है। किसने क्या कहा और क्या हुआ, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोई कुछ भी कह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें