Wearing shoes will not allow entry in Bhootnath temple complex of Mandi
मंडी। छोटी काशी के प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर में अब जूतों के साथ जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर यह देखने के लिए कि कोई जूतेे समेत अंदर तो नहीं आ रहा इसके लिए सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिया है।
मंदिर के पुजारी कई बार परिसर में जूतों का विरोध करते आ रहे थे। इसके बावजूद कुछ श्रद्धाल अंदर तक जूते ले जाए जाते थे। अब मंदिर अधिकारी और एसडीएम ऋतिका जिंदल ने प्रशासन के अधीनस्थ पुजारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मंदिर परिसर में कोई भी भक्त जूते पहन कर प्रवेश नहीं करेगा। अगर कोई अवहेलना करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंदिर अधिकारी के आदेशों की शहर के बुद्धिजीवी लोग भी खुले मन से प्रशंसा कर रहे हैं।
महंत देवानंद सरस्वती का कहना है कि मंदिर अधिकारी और प्रशासन के आदेश पर मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मी को तैनात कर दिया है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सीढ़ियों और इसके आसपास के स्थान को खाली कर दिया है। प्रशासन के आदेशों की मंदिर परिसर में पूरी तरह पालना की जा रही है।
बता दें कि बाबा भूतनाथ का यह मंदिर देश और प्रदेश में प्रसिद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इस मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। जब भी यहां आते हैं तो बाबा भूतनाथ का नाम लेकर ही अपना संबोधन करते हैं।