सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फंगवास के रात्रि ड्यूटी पर तैनात चौकीदार का शव बरामद हुआ है। रविवार सुबह जब ग्रामीणों को इस बारे जानकारी मिली तो उन्होंने बीएसएल थाना को सूचना दी। पुलिस दल ने एएसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के एसएमसी प्रधान रमेश कुमार ने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी को सूचना दी कि पाठशाला के रात्रि ड्यूटी में तैनात चौकीदार प्रेम सिंह का शव कक्ष के बाहर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद