फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए बाहर गए मतदाता लोस चुनाव में जरूर करें मतदान : मनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि आगामी 1 जून को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में रोजगार की दृष्टि से प्रदेश से बाहर गए लोग अवश्य मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। तभी शत प्रतिशत मतदान का सपना साकार होगा। कहा कि मतदान में सभी लोगों की भागीदारी से न केवल जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ेगा बल्कि लोकतंत्र को मजबूती भी मिलेगी। एसडीएम मनीश आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हलके के कम मतदान वाले मतदान केंद्रों में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मतदान केेंद्र भडयाड़ा बूहला, मकरीड़ी तथा त्रैम्बली में पहुंचे। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि मतदान के दिन सरकार द्वारा ऐसे सभी कर्मियों, श्रमिकों व कामगारों को वैतनिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाती जो अपने क्षेत्र से बाहर या फिर दूसरे प्रदेशों में रोजगार की दृष्टि से कार्यरत हो। वहीं, तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन की अध्यक्षता में मतदान केंद्र खुड्डी भगेहड़ में भी मतदाता जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी स्वीप खजान ठाकुर, चुनाव सहायक मोहन सिंह सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें