फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्रक से टकराई वोल्वो बस, चालक की मौत

विज्ञापन
दरनगर में वोल्वो व ट्रक की टक्कर के  बाद क्षतिग्रस्त वोल्वो। 
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर यहां जड़ोल फोरलेन पर शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से मनाली जा रही निजी वोल्वो बस आगे जा रहे ट्रक के साथ पीछे से जा टकराई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई है जबकि बस में सवार कुछ सवारियां भी घायल हो गई हैं। सुंदरनगर थाने में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के मजनू टिल्ला से वोल्वो बस सवारियां लेकर मनाली जा रही थी। जब वह शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सुंदरनगर के जड़ोल के पास पहुंची तो धुंध के कारण चालक को आगे जा रहे ट्रक का पता नहीं चल पाया और उसकी उसके साथ पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में लदे पाइप अधिकतर सड़क पर ही बिखर गए और ट्रक भी अपनी लेन से डिवाइडर के ऊपर से होता हुआ दूसरी लेन में जाकर दीवार से जा टकराया। हादसे में वोल्वो बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को एंबुलेंस में नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान रूप सिंह पुत्र अभी चंद निवासी मकान नंबर-197 ढालपुर न्यू कॉलोनी गांधी नगर कुल्लू के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया है। सुंदरनगर पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें