सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की भलाणा पंचायत में आपदा प्रबंधन को लेकर चल रही प्रशिक्षण कार्यशाला वीरवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला में सुंदरनगर नगर परिषद के आसपास की 4 पंचायतों के टास्क फोर्स, युवा स्वयं सेवी तथा आपदा मित्रों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और उपायों का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला सर्व समन्वयक अमरजीत सिंह ने प्रतिभागियों को आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक अभ्यास, सर्च एंड रेस्क्यू तकनीक तथा आपातकालीन परिस्थितियों में होने वाली घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में फगवास, डोलधार, भलाणा और घिडी पंचायतों के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर बीडीओ धनोटू मनमोहन शर्मा, पंचायत निरीक्षक गोवर्धन सिंह, महिला शिक्षा अधिकारी सत्या कौशल, ब्लॉक इंजीनियर दिनेश शर्मा, पंचायत सचिव नर्वदा देवी, दिले राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद