फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेड़ पटड़ीघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय शिविर शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में प्रधानाचार्य उर्मिला चंदेल ने मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान स्वयंसेवियों ने देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, पंजाबी भांगड़ा और नशा मुक्ति का संदेश देती हुई एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी की खूब वाहवाही बटोरी। प्रधानाचार्या ने स्वयंसेवियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन बनाए रखने और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शानदार प्रस्तुतियों से खुश होकर बच्चों को 1100 की प्रोत्साहन राशि भेंट की।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी चमन लाल और सपन बाला ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें