फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयंसेवियों ने कचरा हटाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहांडा में चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के 5वें दिन स्वयंसेवियों ने स्थानीय बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित शिविर के तहत विद्यार्थियों ने बाजार से प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उसका उचित निपटारा किया। अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी एवं अंग्रेजी प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम हैं। स्वयंसेवी उर्वशी, प्रियंका, पायल, सूरज और खेमराज ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें