फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल आने पर मिलता है सुकून : आदित्य श्रीवास्तव

विज्ञापन
आदित्य श्रीवास्तव, अ​भिनेता, फिल्म फे​स्टिवल मंडी
विज्ञापन
फिल्मी सितारों ने बाबा भूतनाथ मंदिर में नवाया शीष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में शुरू हुए देवभूमि अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे सिने अभिनेताओं ने शुक्रवार को बाबा भूतनाथ मंदिर के दर्शन किए। सीआईटी धारावाहिक सहित फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि वह यहां अक्सर आते हैं और फिल्म निर्देशक पवन शर्मा के साथ कुल्लू-मनाली, जंजैहली और पराशर में कई बार शूटिंग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले पहली बार आने के बाद से वे साल में एक-दो बार यहां आते हैं। मायानगरी की भागदौड़ से दूर हिमाचल की वादियों में उन्हें सुकून मिलता है। मंडी की खूबसूरती और मंडयाली धाम को उन्होंने बेहद खास बताया। फिल्म निर्देशक राजेश जैश ने कहा कि बाबा भूतनाथ के दर्शन उनकी परंपरा का हिस्सा हैं और उनके आशीर्वाद से ही कार्य सफल होते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल से उनका पुराना संबंध है और वे परिवार व शूटिंग के लिए अक्सर यहां आते रहते हैं। जंजैहली घाटी में उनका विशेष आना-जाना है। उन्होंने कहा कि अनछुए पर्यटन स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ने और फिल्म सिटी विकसित करने से पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छोटी काशी की सुंदरता दुनिया तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें