फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत घर की जर्जर हालत पर प्रधान-उपप्रधान ने उठाए सवाल, मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों के चोरी होने का बना खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान ने मंगलवार को शपथ ग्रहण के बाद पदभार संभालते ही पंचायत भवन की जर्जर हालत पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से भवन की तत्काल मरम्मत और उन्नयन के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रधान और उपप्रधान ने बताया कि पंचायत के महत्वपूर्ण दस्तावेज जिस भवन में सुरक्षित रखे जाते हैं, उसकी हालत बेहद खराब है। भवन की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं और मामूली दबाव पड़ने पर भी इनके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित भवन के कारण पंचायत के रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। उपप्रधान टहल देव उर्फ शैटी ने विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) जंजैहली और एसडीएम थुनाग से पंचायत भवन की मरम्मत एवं उन्नयन के लिए पर्याप्त बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया है। इस मामले में बीडीओ जंजैहली बलदेव ठाकुर ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें