फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विक्रमादित्य और अंशुमन का सैनिक स्कूल के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के गरोड़ू स्थित मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल न्यू क्रिसेंट के दो विद्यार्थियों का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के लिए हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है। चयनित मेधावी विद्यार्थियों में विक्रमादित्य और अंशुमन को उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य शशि किरण शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी है। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि नीट परीक्षा में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को उनके निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें