फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चित्रकला प्रतियोगिता में विजय ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में सड़क सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

करसोग थाना के एएसआई रमेश कुमार ने छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात के नियमों की पालना के टिप्स दिए। इस दौरान स्कूल में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में विजय ने पहला, कनिका ने दूसरा व सारिका तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में शालू पहले, मुनीश दूसरे और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इन प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर छात्रों पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरि सिंह ठाकुर, सड़क सुरक्षा अभियान प्रभारी मनोज कुमार व कांस्टेबल कुलदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एएसआई रमेश कुमार ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते वक्त हमेशा हेलमेट लगाएं। कार चलाते एक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन को उपयोग में न लाएं, उचित दूरी बनाकर चलें, जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन की गति धीमी रखें, पैदल यात्रियों को चलने का अवसर दें, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें और वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें