फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना प्याज के बन रही सब्जियां-दालें

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। प्याज की बढ़ती कीमतों से टिहरा के लोगों में सरकार के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार के 70 रुपये प्रति किलो प्याज डिपुओं में मुहैया करवाने के दावे खोखले हैं। आलम यह है कि टिहरा में ही प्याज 140 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गृहिणियों में कमला देवी, कांता देवी, सुषमा देवी, पूनम, शांति देवी, कुसुमलता, राजकुमारी, निशा देवी, रूमा देवी, प्रोमिला देवी, रजनी देवी, हेमा देवी, कुंता देवी, रामदेई, राजेश्वरी, कुंता देवी और राजलक्ष्मी ने बताया अब तो प्याज के बिना ही सब्जियां और दालें बन रही हैं। आरोप लगाया कि सरकार प्याज के दामों को लेकर गंभीर नहीं है। इसका असर आम लोगों के रसोई घरों में पड़ रहा है। सरकार ने एलान किया था कि सरकार राशन डिपुओं पर 70 रुपये प्याज बेचेगी लेकिन अब तक ऐसा धरातल पर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें