सुंदरनगर में सब्जीमंडी को जाने वाली सड़क पर पलटा सब्जी से भरा ट्रक।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में सब्जी से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से सब्जी लेकर पहुंचा ट्रक जैसे ही हाईवे से नहर किनारे स्थित सब्जी मंडी जाने वाली सड़क पर गया तो वहां नाली होने के चलते अनियंत्रित हो गया।
इस कारण ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों हीरा पाल, कोमल कुमार, सुरेंद्र कुमार, गोपाल आदि ने बताया कि सड़क में गहरी नाली है।
इससे रोजाना यहां हादसे हो रहे हैं। नाली पर लोहे का जाला (एंगल) नहीं लगाया जा रहा है। इस कारण हादसे होना रोज की बात हो गई है। संवाद