फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: औषधीय पौधों की खेती बढ़ाने के लिए वल्लभ कॉलेज ने छेड़ी मुहिम

Wed, 31 Jul 2024 06:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉटनी विभाग ने विशेष अभियान के विभिन्न संस्थाओं के साथ शुरू किया जागरूकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के बॉटनी विभाग ने औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 4 अगस्त तक चलेगा। इसमें भारतीय प्रणाली चिकित्सा अनुसंधान संस्थान जोगिंद्रनगर, हिमाचल प्रदेश एनजीओ राइज-अप मंडी और महिला मंडल पधियूं सहित कई अन्य संस्थाएं शामिल हैं। अभियान में छात्रों, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडल के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य, पर्यावरण और आजीविका के लिए औषधीय पौधों के बारे में जागरूकता, वितरण और खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के तहत औषधीय पौधों की खेती के लिए आवश्यकताओं का संग्रहण, भौतिक और सोशल मीडिया के माध्यम से औषधीय पौधों के महत्व पर जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के तहत 4 अगस्त को राइज अप मंडी व स्वयं सहायता समूह और महिला मंडल के सहयोग से औषधीय पौधों को मंडी और गोहर ब्लॉक में लगाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय के बीच औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पौधों का वितरण करना, औषधीय पौधों के सतत कटाई, विपणन और उपयोग के बारे में जानकारी देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें