फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: परयाल में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समौड़ के परयाल गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले के समीप भेड़-बकरियां चरा रहे स्थानीय चरवाहों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलने पर धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। समौड़ पंचायत प्रधान प्रताप सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान और उसके वहां पहुंचने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक स्थानीय निवासी है या किसी अन्य क्षेत्र से संबंधित है। फिलहाल, अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें