फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कन्या स्कूल में होगी अंडर-14 छात्राओं की स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर (मंडी)। अंडर-14 वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में होगी जबकि छात्रों की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर प्रथम में होगी। यह निर्णय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड में हुई बैठक में लिया गया। बैैठक की अध्यक्षता स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने की। इसमें माइनर गेम अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर में करवाना तय हुई। जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, शतरंज, योग, जूडो प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहूंनाग करसोग में होंगी। इस मौके पर जिला स्कूल स्पोर्ट्स संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुनील, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी, कश्मीर सिंह, अनिल कटोच, मेहर चंद, महेंद्र ठाकुर, रीना चंदला, राकेश जमवाल, मधु शर्मा, मुख्य अध्यापक सतीश कुमार, सहायक जिला खेल प्रभारी प्रवीण ठाकुर, विजय चौधरी, धनदेव, मोतीराम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें