फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुंघ में 517 ग्राम चरस के साथ पंजाब के दो युवक धरे

Fri, 12 Sep 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुंघ फोरलेन पर वीरवार सुबह 11 बजे नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने 517 ग्राम चरस के साथ पंजाब के पटियाला के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुंदरनगर कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार मंडी की ओर से एक पंजाब नंबर की कार आई जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब उनकी कार की तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड से 517 ग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में आरोपियों की पहचान करण कुमार (23) निवासी पटियाला और हरजोत सिंह (20) निवासी पटियाला के रूप हुई है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें