सुंदरनगर(मंडी)। ग्राम पंचायत बरोटी के तहत डैहर-त्रिफालघाट संपर्क मार्ग पर नमोल गांव में मंगलवार रात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी के दो टायर चुरा लिए। गाड़ी के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी डैहर में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता चैना राम ने बताया कि मंगलवार रात को उसने पिकअप गाड़ी को सड़क किनारे पार्क किया था। बुधवार सुबह जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि गाड़ी के दोनों अगले टायर चोरी हो गए थे। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच जारी है।