फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्रक की टक्कर से नालागढ़ निवासी दो लोग घायल

Fri, 02 Jun 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के हराबाग में एक ट्रक ने दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाना सुंदरनगर में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी अनुसार हरि गोपाल पुत्र भाग सिंह निवासी गांव अंबाला डाकघर पजैहरा तहसील नालागढ़ ने कहा है कि वह अपने दोस्त जयदेव के साथ सुंदरनगर आया था। वीरवार रात करीब 2:30 बजे हराबाग के निकट खाना खाने के लिए रुके। जब ढाबे की ओर जा रहे थे तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक चमन लाल पुत्र तुलसीराम निवासी बेरछा डाकघर काली बाड़ी तहसील सोलन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें