फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्मार्ट मीटर और नीलम पेट्रोल कांड को लेकर हो रहे थे दो प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय के बाहर आपस में उलझे

Wed, 25 Feb 2026 03:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जिला मंडी में एक बिजली स्मार्ट मीटर और दूसरा नीलम पेट्रोल कांड से जुड़ा प्रदर्शन हो रहा था। इसी बीच दोनों प्रदर्शनकारी आपस में उलझ गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में बहस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी शहर में बुधवार को दो प्रदर्शन हुए। एक बिजली स्मार्ट मीटर और दूसरा नीलम पेट्रोल कांड से जुड़ा रहा। दोनों के प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। इससे स्थिति गड़बड़ा गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर नीलम पेट्रोल कांड में आए प्रदर्शनकारी के दल के साथ आया व्यक्ति अन्य दूसरे प्रदर्शनकारियों में उलझ गया। प्रदर्शनकारी उन्हें नीलम के लिए इंसाफ मांगने के लिए खड़े होने के लिए बोलता रहा। व्यक्ति के पैसों के लिए आने का जिक्र करने पर स्मार्ट मीटर धरने में शामिल महिलाएं भड़क गई। महिलाओं ने प्रदर्शनकारी को खूब खरी खोटी सुनाई। थोड़ी देर के लिए यहां माहौल गरमा गया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें स्मार्ट मीटर प्रदर्शन बारे एक सप्ताह पहले बताया गया था। नीलम को इंसाफ के लिए वह कोटली में शामिल हुई थी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें