फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 30 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को कोरोना संक्रमण से दो की मौत हो गई है। 30 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मृतकों में करसोग से 99 साल के बुजुर्ग घर पर ही आइसोलेट थे। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं कुल्लू के बंजार के एक संक्रमित की भी कोविड अस्पताल में मौत हुई है। 30 संक्रमितों में गणई चैलचौक से एक, नेरचौक बल्ह से पांच, चांगर सुंदरनगर एक, नरेश चौक सुंदरनगर एक, डोहग जोगिंद्रनगर एक, बस्सी एक, मंगवाई मंडी एक, कोटली एक, खलियार मंडी एक, पड्डल मंडी एक, संधोल दो, बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर चार, मॉडल स्कूल सुंदरनगर एक, पुराना बाजार सुंदरनगर एक, पुंघ सुंदरनगर एक, गागल बल्ह एक, जंधरू सरकाघाट दो, मारुति कंपिटेंट मंडी से दो मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन

जिलेभर में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें