फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरी के आरोप में पुलिस ने दो दबोचे, तीन दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में चोरी के एक मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। खड़ीहार पंचायत के छांब गांव और नेर घरवासड़ा पंचायत के मझारनू में चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान दो लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। चार लाख की संपति पर हाथ साफ चोरी की दो वारदातों में हुआ है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के कई सदस्य क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में संलिप्त है। आरोपियों की पहचान सुभाष चंद्र निवासी गदियाड़ा, अभिषेक निवासी छांब डाकघर ठारा तहसील जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद इन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें