फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ईमानदारी और पारदर्शिता से ही बैंकिंग व्यवस्था में बढ़ेगा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय मंडी में सोमवार को सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक के सतर्कता अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग या अधिकारी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बैंकिंग कार्यों में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता से ग्राहकों का बैंक पर विश्वास मजबूत होता है। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को 17 अगस्त से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न सतर्कता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बैंक के दोनों महाप्रबंधक राजीव कुमार रंजन और करम वीर सिंह शेखावत सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बैंक के कामकाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य-सहिष्णुता की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें