फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 1965 के भारत-पाक युद्ध में बलिदान हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 24 Sep 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के इंदिरा मार्केट ​स्थित शहीदी स्मारक में भारत पाक युद्ध विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी पूर्व सैनिक लीग ने मंगलवार को इंदिरा मार्केट परिसर के शंकन गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर भारत-पाक युद्ध में बलिदान हुए जवानों की याद में विजय दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों को पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व कर्नल केके मल्होत्रा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। कारगील हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर विशेष रूप से शरीक हुए। सैनिक लीग के संयोजक कैप्टन हेतराम ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध के दौरान देश की जल-थल व वायु सेनाओं ने दुश्मन पर हमला कर बड़ी सामरिक जीत हासिल की थी। इस हमले में पाकिस्तान के 475 टैंक बर्बाद हुए और 5,988 सैनिक मारे गए थे जबकि भारत के मात्र 80 टैंक बर्बाद हुए और 2,735 रणबांकुरों ने शहादत पाई थी। जिनमें जिला मंडी के 28 वीर योद्धा शामिल थे। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान को करारी हार दी। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कर्नल मल्होत्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बावजूद जीता हुआ पूरा एरिया पाकिस्तान को वापस दे दिया गया जो कि दुखद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें