ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने अपने युद्ध अनुभव साझा किए
इंदिरा मार्केट स्थित वीर योद्धा सैनिक स्मारक में कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। इंदिरा मार्केट स्थित वीर योद्धा सैनिक स्मारक में रविवार को जिला प्रशासन और सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर (विशिष्ट सेवा मेडल) ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेरी मंच पर आयोजित समारोह में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (युद्ध सेवा मेडल) ने अपने युद्ध अनुभव साझा किए। उन्होंने और लेफ्टिनेंट जनरल कपूर ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से सेना की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर सुमन ठाकुर, उपमहापौर जितेंद्र शर्मा, एडीसी प्रियांश खाती, एसडीएम चंद्र प्रकाश सहित कई सैन्य अधिकारी, करीब 80 पूर्व सैनिक, सैनिक परिवारों के सदस्य और मंडी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।