फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रशिक्षुओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड-ए मंडी में बुधवार को नशामुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नशे को कहें न, जीवन को कहें हां, नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया। रैली संस्थान परिसर से शुरू होकर गांधी चौक और सेरी मंच तक पहुंची। इसके बाद रैली वापस संस्थान परिसर में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न व्यवसायों के करीब 500 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। संस्थान के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने कहा कि रैली के माध्यम से प्रशिक्षुओं को सामाजिक जिम्मेदारी समझने और नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रवीन धीमान, महेंद्र पाल, सुभाष चंद, उर्मिला कुमारी, राम देवी और कृष्णा कुमारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें