फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: त्योहारी सीजन में कारोबारियों को लाइसेंस, बिल और गुणवत्ता के नियम बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

सुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने और नियमों का पालन करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कोटली में अभियान चलाकर कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। विभागीय आयुक्त एलडी ठाकुर ने दुकानदारों को एफएसएसएआई लाइसेंस व पंजीकरण, खरीद-बिक्री के बिल सुरक्षित रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने की जानकारी दी। उन्होंने कारोबारियों से खाद्य सामग्री को साफ-सुथरे स्थान पर रखने, ढककर बेचने, पैकिंग पर निर्माण व अंतिम तिथि जांचने और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नहीं बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें