फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पठाखों से हजारों कमाने के बाद कचरा फैला गए कारोबारी

विज्ञापन
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर स्थित रामलीला मैदान में सजे पठाखा बाजार में कचरा साफ करता नगर परिषद का क - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में दीपावली पर सजे पटाखा बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन का जमकर इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन

पटाखों की बिक्री कर मोटी आमदनी कमाने के बाद व्यापारियों ने मैदान को गंदगी के ढेर में तबदील कर दिया। मंगलवार को मैदान की यथा स्थिति बहाली के लिए नगर परिषद के कई सफाई कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मैदान में व्यापारियों की ओर से इस्तेमाल किए गए बड़े-बड़े पत्थरों को भी हटाने की जहमत नहीं की गई। ये ईंट, पत्थर राहगीरों को चोटिल भी कर गए।
शहर में पटाखों की बिक्री पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाने के बाद नगर परिषद की ओर से वार्ड तीन में स्थित रामलीला मैदान में व्यापारियों को पटाखा बिक्री के लिए स्टॉल आवंटित किए गए थे, जहां पर करीब 20 से अधिक व्यापारियों ने पटाखों की बिक्री कर चांदी कूटी, लेकिन पटाखा बिक्री के दौरान गत्ते और पॉलीथिन के टुकड़े व्यापारियों की ओर से मैदान में खुले में फैला दिए। जो कि हवा के साथ आसपास की जगहों में भी आ पहुंचें। मैदान में बिखरी गंदगी को देखकर हर कोई हैरान दिखा। हालांकि दोपहर से पहले नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की ओर से मैदान को साफ सुथरा कर राहगीरों को राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद केे कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने कहा कि रामलीला मैदान में सजे पटाखा बाजार के दौरान व्यापारियों की ओर से खूब गंदगी फैलाई गई थी। जिसे हटाने में नगर परिषद के कई सफाई कर्मचारी जुटे रहे। शहर को साफ सुथरा रखने में नगर परिषद हमेशा प्रयत्नशील रही है, लेकिन लोग खुले में गंदगी फैलाकर नगर परिषद की मुहिम को धूमिल करने में कोई कसर नहीं रख रहे हैं। ऐसी लापरवाही पर एनजीटी एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें