फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरोटी और बरतो में प्राकृतिक खेती के बारे में दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सुंदरनगर की ओर से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत क्लस्टर बरोटी और बरतो गांव में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गया। कार्यक्रम में इन दोनों क्लस्टर से जुड़े किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर केवीके विशेषज्ञ डॉ. डीएस यादव ने बरोटी में और डॉ.कल्पना ने बरतो में किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के उद्देश्यों और वर्तमान कृषि परिदृश्य में प्राकृतिक खेती की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने, कृषि लागत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। किसानों को बीजामृत, जीवामृत एवं घनजीवामृत बनाने की विधि, आवश्यक सामग्री तथा फसलों में इनके उचित उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें