मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के करिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने निंबस अकादमी फॉर आईएएस चंडीगढ़ के सहयोग से दो दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस कार्यशाला का शनिवार को आयोजन किया। 18 और 19 सितंबर तक चली इस कार्यशाला में कॉलेज के लगभग 110 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला के पहले दिन सामान्य जागरूकता और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि दूसरे दिन विद्यार्थियों को ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और इंटरव्यू कौशल की बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान निंबस अकादमी के निदेशक राजीव कुमार और क्षेत्रीय प्रबंधक (मार्केटिंग एवं एडमिनिस्ट्रेशन) दिनेश वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी के व्यावहारिक तरीके सिखाए। इस मौके पर प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. मोनिका पंचानी व अन्य मौजूद रहे। संवाद